चिराग का ‘रामविलास’ ट्रिक: लोकसभा चुनाव में क्या होगा नीतीश का भविष्य?

बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह लोजपा नेता चिराग पासवान द्वारा नरेंद्र मोदी का हनुमान बनाकर खेल किया गया था और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू तीसरे नंबर पर गई थी, क्या इस लोकसभा चुनाव में वही होने वाला है? इस प्रश्न का जवाब अब चिराग की पार्टी लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। पार्टी एकजुट है। एनडीए के साथ है और चिराग पासवान की एक विशेषता है कि वह जिसके साथ होते हैं खुलकर रहते हैं। इसलिए किसी तरह की कोई आशंका खेल होने जैसी नहीं है।
सांसद सुशील कुमार सिंह के भाई भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह ने दावा किया है कि बिहार में पिछली बार की अपेक्षा एनडीए की सीट एक और बढ़नी तय है। यानी सभी 40 सीट जितने का दावा किया। कहा कि इस बार उनके एजेंडे में औरंगाबाद में इंडस्ट्रीज का मुद्दा शामिल है। एनडीए पूरी तरह एकजुट है। डॉ. प्रकाशचंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ी जा रही है। चिराग पासवान के साथ आने से एनडीए मजबूत हुआ है।
एनडीए के लोगों का भरोसा और आत्मविश्वास बढ़ा है। एनडीए गठबंधन पूरी तरह मजबूत है। पूर्व जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, वार्ड पार्षद भूपेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा, मुकेश मिश्रा, प्रफुल्लचंद्र उपस्थित रहे।