महागठबंधन का धाकड़: कांग्रेस के नेताओं के परिवार से होंगे चुनावी दावेदार!

neha_sharma

महागठबंधन में कांग्रेस को जो 9 भागलपुर में अभिनेत्री नेहा शर्मा के नाम की चर्चा है। उनके पिता व विधायक अजीत शर्मा भी विकल्प में हैं। नेहा के अलावा दूसरा चौंकाने वाला नाम पटना साहिब पर दावेदारी कर रहे अंशुल अविजीत का है, जो लोकसभा की अध्यक्ष रही मीरा कुमार के पुत्र हैं और अभी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश सिंह पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इस तरह कुल नौ सीटों में से तीन पर पार्टी के तीन दिग्गजों की संतानें दावेदार हैं। 31 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक है। उसके बाद ही प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक होंगे। वैसे दावेदार हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। सीटें मिली हैं, उनमें सर्वाधिक तीन (किशनगंज, कटिहार, भागलपुर) दूसरे चरण की हैं। किशनगंज में सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद निर्विवाद प्रत्याशी हैं।

कटिहार के मैदान में एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर का उतरना लगभग तय है। पहले और तीसरे चरण में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है। चौथे चरण की समस्तीपुर उसके हिस्से में आई है। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित इस सीट से तमिलनाडु में डीजी रहे वीके रवि प्रबल दावेदार हैं। पिछले तीन चुनावों से पराजित हो रहे पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार की भी दावेदारी है। पांचवें चरण में कांग्रेस मुजफ्फरपुर के मैदान में होगी। विधायक बिजेंद्र चौधरी पहले से ही तैयारी कर रहे। चर्चा में आकाश सिंह भी हैं। आकाश का नाम पश्चिमी चंपारण के लिए भी चल रहा, जहां छठे चरण में चुनाव होना है। उनके अलावा पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी और शाश्वत केदार की भी दावेदारी है। शाश्वत केदार पूर्व मुख्यमंत्री केदार पाण्डेय के पौत्र हैं।

छठे चरण में कांग्रेस महाराजगंज के मैदान में भी होगी। वहां विधायक विजय शंकर दूबे सशक्त प्रत्याशी हैं। दिवंगत सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह को राजद अपनी ओर से प्रत्याशी के रूप में सौंपना चाह रहा। सातवें चरण में कांग्रेस अपनी पुरानी दो सीटों (सासाराम और पटना साहिब) पर मुकाबला करेगी। उसके पास सासाराम दूसरी सुरक्षित सीट है। मीरा कुमार यहां से सांसद हुआ करती थीं। वे पहले ही मैदान में नहीं होने की घोषणा कर चुकी हैं। उनके परामर्श ये ही यहां प्रत्याशी घोषित होगा। भाजपा से बेटिकट हुए सांसद छेदी पासवान संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *