अखिलेश यादव के पास कितनी संपत्ति है, यह जानने का मन हो रहा है?

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। मंगलवार को उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 15 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। जबकि लाखों रुपये की देनदारी भी है। डिंपल के पति अखिलेश यादव के पास 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। विकसित शिक्षित डिंपल यादव के हाथ में 5.72 लाख रुपये नकद भी हैं, जबकि पति अखिलेश यादव के पास करोड़ों की चल संपत्ति और 25 लाख से अधिक की नकदी है। कई बैंकों में संचालित खातों में भी लाखों रुपया जमा है। मंगलवार को नामांकन के साथ सपा प्रत्याशी डिंपल यादव द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, वर्तमान में उनके पास चार करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 10.44 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। डिंपल यादव के पास दो साल पहले 59.76 लाख रुपये के गहने थे, अब भी उतने ही हैं। उन पर और पति अखिलेश यादव पर कई लाख की देनदारी भी है। 46 वर्षीय डिंपल यादव पर कोई मुकदमा नहीं है। सपा प्रत्याशी कर्जदार भी हैं, उन पर 74 लाख से अधिक का ऋण है, जबकि अखिलेश यादव पर करीब 25 लाख का ऋण है। दो साल पहले उप चुनाव में नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में डिंपल यादव ने 59 लाख के गहने बताए थे, जो आज भी हैं। दोनों के एलआईसी, जनरल इंश्योरेंस आदि में लाखों की धनराशि भी है। आश्रित अदिति भी लाखों की संपत्ति की मालकिन हैं, इनके खाते में कई लाख जमा है। अन्य आश्रित अर्जुन यादव और टीना पर कोई संपत्ति और नकदी नहीं है। अदिति का लंदन में भी खाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *