नेता नूपुर शर्मा पर चुनावी मैदान में उतारने की उम्मीद

नेता नूपुर शर्मा सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। सोमवार को एक्स पर सूत्रों के हवाले से भाजपा रायबरेली से उनको चुनावी मैदान में उतारने की खबर वायरल होने लगी। लोग सोशल मीड‍िया पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।रायबरेली कांग्रेस की एकमात्र ऐसे सीट है, जहां 2004 से सोनिया गांधी अजेय हैं। इस बार सोनिया के राज्यसभा चले जाने से यहां कांग्रेसी प्रियंका गांधी वाड्रा या राहुल गांधी को चुनावी समर में उतरने की मांग कर रहे हैं।

अभी रायबरेली में किसी भी दल ने उम्मीदवार काे टिकट नहीं दिया है। लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। नुपुर शर्मा का अचानक नाम आना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पेशे से अधिवक्ता नुपुर शर्मा को अरविंद केजरीवाल के सामने चुनावी मैदान में उतारा था। अरविंद केजरीवाल ने 31 हजार से अधिक मतों से नुपुर को शिकस्त दी थी। इंटरनेट मीडिया पर खबर है कि बीजेपी उन्हें रायबरेली से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

हालांकि पार्टी हाइकमान की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।2015 में पहली बार नुपुर शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था। उनके बयान को लेकर कानपुर में लोग आक्रोशित हो गए थे। विवाद आक्रामक होता देख भाजपा में नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *