अखिलेश-डिंपल की रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देख भावुक हुए अखिलेश

dimple

सड़कों पर सपा कार्यकर्ताओं के अलावा कोई और नजर नहीं आ रहा था। अखिलेश यादव और डिंपल यादव थोड़ी देर तक रथ की छत पर रहने के बाद बस के अंदर चले गए और खिड़की से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते रहे। बस में उनके साथ बेटी अदिति यादव पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव विधायक ब्रजेश कठेरिया जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी माैजूद रहे।शहर के रास्ते मानो सपा के झंडों से पट गए हों। सड़क पूरे रास्ते छतों से होती फूलों की वर्षा। कार्यकर्ताओं का जोश देख अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी उत्साह में डूबे नजर आए। रोड के अंत में सपा मुखिया ने डिंपल यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को रिकार्ड जीत दिलाने के दावे के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव पूरी ताकत झोंक रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने किशनी और बरनाहल में जनसभाएं की थीं। शनिवार को कुरावली में जनसभा के बाद अखिलेश यादव ने मैनपुरी में रोड शो किया। रोड शो को बेरोजगार बरात यात्रा का नाम दिया गया था। शो की शुरुआत साढ़े छह बजे हुई, परंतु शाम चार बजे से ईशन नदी पुल पर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई थी। रोड शो शुरू होते-होते हजारों की भीड़ और सैकड़ों वाहनों का काफिला जुट चुका था।

पैदल चल रहे समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर, ई-रिक्शा, बाइक और चार पहिया वाहनों में सवार थे। ईशन नदी पुल पर अखिलेश यादव और डिंपल यादव अपने रथ (बस) की छत पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर पहुंच गया।अखिलेश और डिंपल जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। दोनों ने सभी का अभिवादन किया। रोड शो का पूरा रास्ता सपा के झंडों से सजा हुआ था। काफिल में डीजे पर सपा के समर्थन वाले गीत गूंज रहे है। डीजी ने ‘यह गढ़ है मुलायम का, डिंपल को जिता देना’ गीत सबसे ज्यादा बार बजाया।जिला अस्पताल के नजदीक पहुंचने पर डिंपल यादव खुली जीप में सवार हुईं तो कार्यकर्ताओं ने फिर जोशीले नारे लगाए। इसके बाद डिंपल यादव पूरे रास्ते खुली जीप में कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर उत्साह बढ़ाती रहीं। रोड शो आगरा रोड होता हुआ सिंधिया तिराहा और वहां कार्यकर्ताओं का आभार जता अखिलेश यादव ने रोड शो खत्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *