प्रियंका भारती की कड़ी आलोचना, बिहार भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ विवाद

प्रियंका भारती ने कहा कि सम्राट चौधरी ने मातृ शक्ति को गाली दी है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनने की जरूरी अहर्ता ही है महिलाओं को गाली देना वंचितों को सताना। ऐसे लोग अब उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर मातृ शक्ति को गाली दे रहे हैं। बिहार की आधी आबादी भाजपा को रिजेक्ट करती है। अब बिहार के हर कोने से मां बहन बहु बेटिया आपके खिलाफ खड़ी रहेगी।बिहार की राजनीति में लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। बिहार में एनडीए गठबंधन ने सहयोगी दलों के साथ सीटें तो बांट ली है, लेकिन भाजपा में चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर मामला अभी फंसा हुआ है।दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल सहयोगी दलों के साथ बिना सीट बंटवारा हुए ही प्रत्याशियों को सिंबल दे रहा है। चर्चा है कि इस बार सारण लोकसभा क्षेत्र से लाल यादव की पुत्री को रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

इन्हीं चर्चा और कयास के बीच शुक्रवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद अपनी पुत्री रोहिणी आचार्य से किडनी दान में लेने के बाद ही उन्हें सारण से टिकट देने को राजी हुए हैं।सम्राट का यह बयान आने के साथ ही राजद ने सम्राट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय जनता दल की कई महिला प्रवक्ताओं ने सम्राट की घेराबंदी करते हुए कहा कि सम्राट के बयान से राजनीतिक तार तार हो गई है।राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा कि सम्राट चौधरी ने मातृ शक्ति को गाली दी है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनने की जरूरी अहर्ता ही है महिलाओं को गाली देना, वंचितों को सताना। ऐसे लोग अब उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर मातृ शक्ति को गाली दे रहे है। बिहार की आधी आबादी भाजपा को रिजेक्ट करती है। इस बार बिहार के हर कोने से मां, बहन, बहु, बेटिया आपके खिलाफ खड़ी रहेगी।वहीं मधु मंजरी कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी के बयान से कुशवाहा समाज बुरी तरह से आहत हुआ है उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा की सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनता दल ने जब कम उम्र में विधायक बनाया था तो क्या सम्राट चौधरी ने अपने माता-पिता को गिरवी रखा था।मंजरी ने कहा सम्राट के बयान से महिलाओं को लेकर भाजपा की मानसिकता सामने आई है जिसका जवाब लोकसभा चुनाव में कुशवाहा समाज भाजपा को जरूर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *