कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती, आम आदमी को मिली राहत

cylinder_gas

गैस सिलेंडर की कीमत ज्यादा होने के कारण आम आदमी कितना परेशान है, लेकिन आज बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि आम आदमी को राहत देने के लिए गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी गई है। लेकिन यह कटौती सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं कि कहां-कहां पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट हुई है। एलपीजी सिलेंडर पर अलग-अलग शहरों में अलग-अलग राहत लोगों को मिली है। आज दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपए की गिरावट हो चुकी है। इसके अलावा, कोलकाता में भी ₹32 की कटौती हुई है। मुंबई के बारे में बताएं तो, मुंबई में भी आज 31.50 रुपए की कटौती हुई है, और इसी प्रकार चेन्नई में भी सिलेंडर की कीमतों में 30.50 रुपए की गिरावट हो गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? आईओसीएल के अनुसार, दिल्ली में रहने वाले लोगों को 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 1764.50 पैसे में मिलेगा। इसी प्रकार, मुंबई में इस सिलेंडर कीमत केवल 1717.50 पैसे होगी, और कोलकाता के लोगों को एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर केवल 1879 रुपए में मिलेगा। चेन्नई वालों को भी 19 किलो वाला एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1930 में मिलेगा।

यदि आपको बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, जैसे कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली में अभी भी 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802 रुपए 50 पैसे, और चेन्नई में 818 रुपए 50 पैसे है। तो यदि आप घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करते हैं, तो आपको अपने गैस सिलेंडर में कोई भी बदलाव नहीं मिलेगा। आपने जो भी पिछली बार जितने रुपए में गए सिलेंडर खरीदा था, इस बार ऊपर बताए गए प्राइसों के आधार पर ही गैस सिलेंडर मिलेगा। सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *