चंदौली सीट पर राजनीतिक माहौल गरमाया सत्येंद्र मौर्य के नाम के साथ

चंदौली सीट से सत्येंद्र मौर्य के नाम की घोषणा होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सत्येंद्र वर्ष 1995 से पार्टी से जुड़े हैं। वह वर्ष 2007 में बसपा के कुशवाहा भाईचारा समाज के वाराणसी जिलाध्यक्ष बने और वर्ष 2009 तक इस पद के दायित्वों का निर्वहन किया। जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि पार्टी मुखिया ने जो निर्णय लिया है कार्यकर्ता उसका सम्मान करते हैंबहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को चंदौली लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई। जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में बैठक कर पार्टी पदाधिकारियों ने सत्येंद्र मौर्य के नाम की घोषणा की।सत्येंद्र मौर्य अजगरा विस क्षेत्र के निवासी हैं। नाम की घोषणा होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सत्येंद्र वर्ष 1995 से पार्टी से जुड़े हैं। वह वर्ष 2007 में बसपा के कुशवाहा भाईचारा समाज के वाराणसी जिलाध्यक्ष बने और वर्ष 2009 तक इस पद के दायित्वों का निर्वहन किया।

जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि पार्टी मुखिया बहन मायावती ने जो निर्णय लिया है। कार्यकर्ता उसका सम्मान करते हैं।कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव प्रचार अभियान को तेज करें,ताकि जन-जन में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार हो सके। बुझारत राजभर, डा विनोद कुमार, अवनीश कुमार, आलोक चौहान, राजन खान, जिला प्रभारी मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी सुबोध राम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *