अब कार की खरीदी का आपका सपना होगा साकार, 5 लाख से कम में मिल रही है Maruti Suzuki Alto K10
![maruti_suzuki_alto_k10](https://www.bharattimes99.com/wp-content/uploads/2024/04/New-Project-2024-04-05T090046.047.jpg)
आपको कहीं भी जाने या ट्रैफिक से निकलने के लिए बाइक बहुत काम आती है। लेकिन, विषम परिस्थितियों में बाइक से चलना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि, अगर तेज गर्मी हो या बारिश हो रही हो या हांड़ कंपा देने वाली ठंड हो, तब ऐसे में बाइक से चलना काफी मुश्किल होता है। साथ ही, मोटरसाइकिल में खास प्रोटेक्शन भी नहीं होता। ऐसे में कार काफी उपयोगी होती है। लेकिन, कार खरीदने का बजट हर किसी का नहीं होता। फिलहाल, हम यहाँ आपको भारतीय बाजार में मिलने वाली एक ऐसी कार के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत 5 लाख से कम है और आप इसे आसान किस्तों में खरीद सकते हैं। दरअसल, हम यहाँ आपको Maruti Suzuki Alto K10 के बारे में बता रहे हैं। इस कार के बेस मॉडल की एवरेज ऑन-रोड प्राइस 4.50 लाख रुपये तक है। इसके बेस मॉडल में आपको जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि कार आपको गर्मी, सर्दी और बरसात जैसे तीनों मौसम से बचा लेगी।
आजकल बाइक भी काफी महंगी हो गई हैं। ऐसे में इस कार को खरीदने के लिए आपको लगभग बाइक जितनी ही EMI आएगी। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा पैसा डाउन पेमेंट के रूप में देना होगा। अगर आप इस कार के लिए 1.35 लाख रुपये डाउन पेमेंट के रूप में देते हैं, तो 9 प्रतिशत की ब्याज दर से इस कार के लिए किस्तें लगभग 5,000 रुपये के आसपास आएगी। इसके लिए आप इस किस्त को आसानी से भर सकते हैं।
![](https://i0.wp.com/www.bharattimes99.com/wp-content/uploads/2024/04/alto_1366x500.webp?resize=150%2C150&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/www.bharattimes99.com/wp-content/uploads/2024/04/alto.webp?resize=150%2C150&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/www.bharattimes99.com/wp-content/uploads/2024/04/color_range_688x360_red.webp?resize=150%2C150&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/www.bharattimes99.com/wp-content/uploads/2024/04/Pride-of-design.webp?resize=150%2C150&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/www.bharattimes99.com/wp-content/uploads/2024/04/highlight_web_02.webp?resize=150%2C150&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/www.bharattimes99.com/wp-content/uploads/2024/04/highlight_web_03.webp?resize=150%2C150&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/www.bharattimes99.com/wp-content/uploads/2024/04/highlight_web_04.webp?resize=150%2C150&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/www.bharattimes99.com/wp-content/uploads/2024/04/highlight_web_01.webp?resize=150%2C150&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/www.bharattimes99.com/wp-content/uploads/2024/04/engine.webp?resize=150%2C150&ssl=1)
Alto K10 को भारतीय बाजार में Std, LXi, VXi, और VXi+ वेरिएंट्स में बेचा जाता है। वहीं, VXi मॉडल की बिक्री CNG वेरिएंट में भी की जाती है। इसकी टॉप मॉडल की कीमत 6.61 लाख रुपये तक जाती है। इंजन की बात करें तो Alto K10 में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल यूनिट या एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आता है। इस इंजन के साथ कार में 24 से 33 किलोमीटर तक की माइलेज प्राप्त की जा सकती है।