लोकसभा चुनाव में कन्नोज सीट पर क्यों होगा त्रिकोणीय मुकाबला आइए जानते हैं?

कानपुर देहात के रसूलाबाद में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर नौशाद अली की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में रसूलाबाद, विधूना, छिबरामऊ, कन्नौज व तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कन्नौज, औरैया व कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए। जोनल कोऑर्डिनेटर ने अकील अहमद पट्टा को प्रत्याशी घोषित किया है।

मायावती के निर्देश पर कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्‍याशी की घोषणा। बसपा ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने कानपुर देहात रहने वाले अकील अहमद पट्टा पर दांव लगाया है। अकील पहले सपा में थे और हाल में ही बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा ने यहां से सांसद सुब्रत पाठक को प्रत्याशी बनाया है, सपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल है। कानपुर देहात के रसूलाबाद में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर नौशाद अली की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में रसूलाबाद, विधूना, छिबरामऊ, कन्नौज व तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कन्नौज, औरैया व कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए। जोनल कोऑर्डिनेटर ने अकील अहमद पट्टा को प्रत्याशी घोषित किया है। कन्नौज के बसपा जिलाध्यक्ष बबलू दोहरे ने बताया कि पार्टी की मुखिया मायावती के निर्देश पर घोषणा की गई है। पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। कन्नौज से बसपा ने 24 साल बाद अल्पसंख्यक उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि कन्नौज सीट पर भाजपा, सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *