नहीं लड़े लोकसभा चुनाव, फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कौन हैं ये 11 चेहरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम का गठन हो चुका है। कुल 71 चेहरों को मंत्री बनाया गया है। सबसे अधिक 10 मंत्री उत्तर प्रदेश से हैं। इसके बाद बिहार के आठ सांसदों को मंत्री बनाया गया है। कई राज्यसभा सांसदों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। कुल 71 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें 30 कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले कई नेताओं को मंत्री बनाया गया है। ये सभी अलग-अलग प्रदेशों से राज्यसभा सदस्य हैं। यही वजह है कि उनको मोदी की टीम में जगह मिली है।

अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वे ओडिशा से राज्यसभा सदस्य हैं। निर्मला सीतारमण ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। रामदास अठावले ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। वे महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं।सुब्रह्मण्यम जयशंकर और जेपी नड्डा को भी मंत्री बनाया गया है। जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर मंत्री बने हैं।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हरदीप सिंह पुरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।सुब्रह्मण्यम जयशंकर (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), जेपी नड्डा (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), निर्मला सीतारमण (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), अश्विनी वैष्णव (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), जयंत चौधरी (राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्यमंत्री), रामदास अठावले (राज्यसभा, राज्य मंत्री), एल मुरुगन (राज्यसभा, राज्य मंत्री), रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा, राज्यमंत्री), सतीश दुबे (राज्यसभा, राज्य मंत्री), पवित्रा मार्गेरिटा (राज्यसभा, राज्यमंत्री)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *