ट्रेडमिल पर बच्चे की मौत: पिता को क्रूर करार, न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद की सजा

children on tredmil

एक 6 साल के मासूम की ट्रेडमिल पर दौड़न के कारण जान चली गई। उसे ट्रेडमिल पर दौड़ाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही था। उसे बेटा मोटा लगता था। शख्स किसी भी कीमत पर बेटे को पतला करना चाहता था।

असल में आज हर किसी को पतला होने का धुन सवार है। लोग पतले होने के पीछे पागल हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि उनकी बॉडी टाइप क्या है। वे किस तरह का खाना पचा सकते हैं और कौन सा खाना उनकी बॉडी को शूट नहीं करता। इतना ही नहीं लोग अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के मोटापे की हंसी उड़ाने से भी बाज नहीं आते। जिसे देखो एक्सपर्ट बना बैठा है।हां भाई माना की मोटापा कई बीमारियों का जड़ है मगर कुछ दिनों से लोग पतले होने के पीछे पगलाए हुए हैं। अगर आपको वजन कम करना है तो सही तरीके से कीजिए। महज खाना छोड़ देने से और दिन भर एक्सरसाइज करने से आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। आपको हमारी बातों में शायद नाराजगी नजर आ रही होगी। अब खबर ही ऐसी है। जिसके बारे में जानकर दुख भी हो रहा है और आरोपी पिता के ऊपर गुस्सा भी आ रहा है।

मसला यह है कि अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने अपने 6 साल के बेटे को पतला होने के लिए ट्रेडमिल पर इतना दौड़ाया कि मासूम ने दम ही तोड़ दिया। जी हां यह खबर सच है। इसकी रिपोर्ट न्यूयॉर्क पोस्ट ने प्रकाशित की है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी के पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।अमेरिकी शख्स अपने 6 साल के बेटे को ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। उसके पिता के हिसाब से मासूम मोटा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम दौड़ते हुए गिर जाता है। इसके बाद भी आरोपी पिता सख्ती के साथ उसे जबरदस्ती उठाता है और ट्रेडमिल पर पटक देता है। मासूम ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है मगर पिता तेज स्पीट वाली ट्रेडमिल पर उसे दौड़ने के लिए मजबूर करता है। ऐसा कई बार होता है।बच्चे की मां जब बेटे को जख्मी हालत में देखती है तो उसे अस्पताल लेकर जाती है। उसके शरीर में चोट आईं हैं। डॉक्टर को शक होता है कि उसकी चोट अंदर से भी गंभीर है। वे स्कैन कराते हैं। इसी बीच मासूम को अटैक आता है और वह तड़प-तड़प कर मर जाता है। डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के शरीर में अंदरूनी चोट लगीं हैं। इसी कारण उसकी मौत हो जाती है।

बेटे की मौत के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मासूम की मां ने कोर्ट में जब यह वीडियो देखा तो वे खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाईं और फूट-फूटकर रोने लगी। कोर्ट ने पिता को क्रूर करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई। यह घटना वाकई हैरान करने वाली है और हम सभी के लिए एक सबक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *