भाजपा की बड़ी हार, वडोदरा से उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने जारी किया इस्तीफा

भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर दी है। इस बीच पार्टी को गुजरात से बड़ा झटका लगा है। वडोदरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो क्यों नहीं लड़ना चाहती हैं।लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर दी है। इस बीच पार्टी को गुजरात से बड़ा झटका लगा है।दरअसल, वडोदरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

चुनाव लड़ने का बताया कारण

रंजनबेन भट्ट ने चुनाव न लड़ने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा,मैं, रंजनबेन धनंजय भट्ट, अपने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं।
बता दें कि जब से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वडोदरा लोकसभा सीट पर रंजनबेन भट्ट के नाम की घोषणा हुई है, तब से बीजेपी में विरोध शुरू हो गया है। बीजेपी नेता ज्योतिबेन पंड्या ने ही रंजनबेन भट्ट के नाम का विरोध किया था। शहर के अलग-अलग इलाकों में उनके नाम का विरोध करते हुए बैनर भी लगाए गए।अब यह देखना बाकी है कि भाजपा क्या करने का फैसला करती है क्योंकि वह व्यक्तिगत कारणों से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *