ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी बस, 13 लोग घायल

ग्रेटर नोएडा : दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 5 बजे स्पोर्ट सिटी वीआईपी गेट के सामने आगरा से नोएडा की तरफ आ रही एक डबल डेकर बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन बस ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाए और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई।

कैसे हुआ हादसा

इस बड़े सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस असंतुलित होकर यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में दनकौर थाना पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

हादसों का मुख्य कारण

आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा हादसे तेज रफ्तार, ओवरलोड या ओवरटेक के टक्कर में होते हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से हादसे काफी ज्यादा होते हैं। नोएडा पुलिस लगातार सीमित समय में वाहनों चलाने की अपील करती है। उसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन चलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *